बस्ती, सितम्बर 21 -- Basti News: बस्ती, हिटी। पैकोलिया थानाक्षेत्र के जलालाबाद गांव में धान की सिंचाई के लिए खेत में लगे विद्युत मोटर रात चोरी हो गया। सुबह खेत पर पहुंचे किसान को मोटर गायब मिला। पीड़ित ने पैकोलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जलालाबाद निवासी हरी प्रसाद दूबे पुत्र भारती प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दरवाजे के सामने कुछ दूरी पर स्थित खेत में धान की सिंचाई के लिए विद्युत मोटर लगा था। शाम को उन्होंने मोटर से धान की सिंचाई की और इसके बाद मोटर बंद कर घर चले गए। सुबह करीब सात बजे वह दोबारा धान की सिंचाई करने के लिए खेत पहुंचे तो वहां से विद्युत मोटर गायब था। काफी तलाश के बाद भी मोटर का पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों पर मोटर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पैकोलिया पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रव...