नई दिल्ली, मार्च 5 -- हिंदू पंचांग के मुताबिक चैत्र माह में कई व्रत व त्योहार ऐसे हैं, जिनका खास महत्व होता है। इन्हीं में से एक है शीतला अष्टमी या बसोड़ा। यह पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मां शीतला की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत रखने का भी विधान है। इस व्रत से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलिए है। इनमें एक मान्यता है कि इस दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस बार शीतला अष्टमी या बसोड़ा कब है और इस दिन चूल्हा क्यों नहीं जलाया जाता है। कब है शीतला अष्टमी 2026होली के 8 दिन बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी मनाई जाती है। इस साल शीतला अष्टमी यानी बसोड़ा 11 मार्च को है। दृक पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि का आरंभ 11 मार्च को रात्रि 1 बजकर 54 से होग...