नई दिल्ली, जनवरी 20 -- बसंत पंचमी का पर्व इस साल 23 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हम विद्या, ज्ञान, संगीत की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है और पीले वस्त्र पहनकर लोग भक्ति में लीन होते हैं। बसंत पंचमी के खास दिन पर लोग मां सरस्वती के दर्शन करने के लिए मंदिर भी जाते हैं। अगर आप इस साल बसंत ऋतु की पूजा के लिए मां सरस्वती के मंदिर दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो भारत के फेमस मंदिरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन मंदिरों में देवी सरस्वती की खूबसूरत प्रतिमा विराजमान है और यहां दर्शन करने से मन को शांति और सुकून मिलता है। साथ ही हर मनोकामना पूरी होती है।कहां हैं मां सरस्वती के मंदिर1- वारंगल श्री विद्या सरस्वती मंदिर आंध्र प्रदेश के मेंढक जिले के वारंगल में स्थित है विद्या सरस्वती मंदिर। ये मंदिर काफी बड़ा बना हुआ है और लोग...