नई दिल्ली, जनवरी 22 -- बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी का विशेष महत्व शिक्षा और ज्ञानारंभ से जुड़ा हुआ है। इस दिन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराने की परंपरा बहुत प्रचलित है। शास्त्रों के अनुसार, बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। इसी कारण यह दिन बच्चों को पहली बार अक्षर ज्ञान देने, पढ़ाई शुरू करने या किसी नई शिक्षा-दीक्षा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन विद्यारंभ करने से बच्चे की बुद्धि तेज होती है, शिक्षा में सफलता मिलती है और जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है।विद्यारंभ संस्कार क्या है और इसका उद्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.