नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारत में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और हर राज्य और शहर में अलग ढंग से सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में बरसाना, मथुरा, कानपुर की होली काफी ज्यादा मशहूर है लेकिन सबसे ज्यादा फेमस है बरसाना की लट्ठमार होली। लट्ठमार होली में लाठी से एक दूसरे को मारकर इस त्योहार को सेलिब्रेट किया जाता है और लोग खूब रंग उड़ाते हैं। रंग खेलने का ये तरीका आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन ये वहां के लोगों के लिए खुशी का अनूठा पल होता है। बरसाने की होली अब देशभर में मशहूर हो चुकी है और विदेशी लोग भी यहां होली खेलने आते हैं।शुरुआत कैसे हुई ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण अपने ग्वालों के साथ गोकुल से बरसाना आते थे और यहां आकर राधा रानी और उनकी सखियों पर छुपकर रंग डाला करते थे। सखियां और राधा जी इस बात से नाराज होकर डंडा ल...