Bareily News: 750 नये मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए भरे फॉर्म
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: नवाबगंज। मतदाता सूची विशेष अभियान के तहत शनिवार को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के 392 बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। कैंपों में बीएलओ ने मौजूद रहकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने और नामों में संशोधन के लिए आवेदन जमा किए। अभियान के दौरान 750 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म जमा किए गए, जबकि मृत हो चुके 100 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने और 70 मतदाताओं ने अपने नाम में संशोधन कराने के लिए आवेदन किया। वहीं एडीएम न्यायिक दिव्या ओझा, एसडीएम सचिन यादव, तहसीलदार सतेन्द्र कटियार ने कस्बे के जेपीएन इंटर कॉलेज, जीजीआईसी और लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में लगाए गए कैंपों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।फोटो- यह भी पढ़ें- Orai News: एक निर्वाचन विशेष अभियान वाली खबर विशेष अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.