बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली कनेक्शन के लिए अब बांस-बल्ली का सहारा नहीं लेना होगा। बल्कि मध्यांचल विद्युत निगम द्वारा तय दर देने पर निगम आपके दरवाजे तक कनेक्शन की व्यवस्था करेगा। नई व्यवस्था के तहत बिजली कनेक्शन लेने के लिए प्रति वर्गफीट 71.50 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से बिजली लाइन बिछाने और ट्रांसफॉर्मर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। अभी तक अनियोजित कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन लेने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर पोल और ट्रांसफॉर्मर से प्लॉट की दूरी के आधार पर इस्टीमेट तैयार किया जाता था। ट्रांसफॉर्मर के नजदीक स्थित प्लॉट के लिए कम राशि का इस्टीमेट बनता था, जबकि दूर स्थित प्लॉट के लिए कनेक्शन लेने के लिए लाखों रुपये लिए जाते थे। इससे...