बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) से बकायेदारों को राहत देने और गृहकर वसूली बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आवेदन के आंकड़े योजना के प्रचार-प्रसार और करदाताओं तक जानकारी पहुंचने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक,ओटीएस के दायरे में करीब 70 हजार करदाता शामिल हैं,लेकिन अब तक केवल 6 हजार लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 3600 आवेदनों को स्वीकृति देकर तकनीकी प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका निस्तारण कर दिया गया है। इन आवेदनों से निगम को 6.85 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। नगर निगम के रिकॉर्ड में 2.75 लाख करदाताओं की संख्या है। ओटीएस के दायरे में करीब 70 हजार करदाता हैं। इसके मुकाबले अब तक लगभग 6 हजार आवेदन ही आए हैं। इनमें से 3600 आवेदनों को स्वीकृति मिली है और संबंधित तकनीक...