Bareily News: 70 करोड़ के भुगतान को लेकर ओसवाल चीनी मिल सील
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: नवाबगंज। किसानों के बकाया करीब 70 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान को लेकर प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ओसवाल चीनी मिल को सील कर दिया। एसडीएम के नेतृत्व में गन्ना विभाग और राजस्व विभाग की टीम मिल परिसर पहुंची। टीम ने वहां मौजूद कर्मचारियों को मिल से बाहर निकालने के बाद कार्रवाई करते हुए चीनी मिल को सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिल में मौजूद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। किसानों के गन्ने का करीब 70 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से चीनी मिल पर बकाया है। बकाया भुगतान को लेकर किसान लगातार मिल प्रबंधन और प्रशासन से भुगतान कराने की मांग करते आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी मिल प्रबंधन को बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी मिल प्रबंधन ने किसानों को बकाया भुगतान नहीं किया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.