बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: ब्योंधन खुर्द, संवाददाता। गांव गुलड़िया अरिल में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उमेश, अमित और गुड्डू अव्वल रहे।रविवार को सपा नेता जीराज यादव ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता को नकद पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। लसकरगंज के उमेश ने प्रथम, शाहबाद के अमित ने दूसरा और गुड्डू ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर और सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में 20 प्रतिभागियों में से उमेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला, जितेंद्र ने दूसरा, नीरज ने तीसरे और लोकेश चौथे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के आयोजक आकाश, प्रिंस श्रीवास्तव, सुमित मौर्य, आकाश मौर्य, सुनील चौहान, पुष्पेंद्र डीलर, कंचन यादव, वेदपाल और पुष्पेंद्र ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को...