बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: मंगलवार को ब्लॉक के चलते ट्रेनों ने खूब इंतजार कराया। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा तक विलंब से पहुंचीं। जिससे यात्री परेशान हुए। स्पेशल ही नहीं नियमित ट्रेनों ने भी इंतजार कराया। 04732 श्रीगंगानगर स्पेशल 2.30 घंटा, 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस 2.00 घंटा, 22546 वंदेभारत एक्सप्रेस एक घंटा, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस 1.00 घंटा, 04222 वाराणसी स्पेशल 6.30 घंटा, 05580 पूर्णिया कोर्ट 5.00 घंटा, 04028 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 3.00 घंटा तक विलंब से पहुंची। साढ़े छह-छह घंटा तक विलंब से आई। यात्री पूरे दिन परेशान होते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...