बरेली, अगस्त 15 -- Bareily News: सेंधा। ग्राम देवीपुरा मझरा मलगांव में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। लोगों ने शीघ्र बिजली व्यवस्था सही कराने की मांग की है। ग्राम देवीपुरा के रनवीर पाल, राजपाल, धर्मवीर, राजू आदि ने बताया कि उनके गांव में दो दिन से लाइट नहीं आ रही है। इस वजह से वह बहुत परेशान हैं। गर्मी की वजह से रात बाहर बिताना पड़ रही है। ग्रामीणों ने शिकायत कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...