बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: आंवला।मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने 39 साल से बंद पडी रहटुईया सहकारी समिति को फिर शुरू करा दिया है, जिससे यहां के किसानों को अब खाद लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।भाकियू शंकर गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने समिति को शुरू कराने में अहम् भूमिका निभाई है। प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों के हित के इस कार्य में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह तथा सहकारिता विभाग अफसरों ने भी सहयोग किया है। बुधवार को मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने फीता काटकर समिति का पुन: संचालन प्रारंभ करा दिया। इसमें भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: कांट में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, किसानों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

हिं...