बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: भोजीपुरा, संवाददाता। पुलिस ने एक व्यक्ति को 382 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करके जेल भेजा है। भोजीपुरा के गांव घुर समसपुर निवासी फारुख शनिवार की रात दस बजे अफीम बेचने की फिराक में कहीं जा रहा था। सूचना चौकी इंचार्ज धौंराटांडा पवन कुमार व एसआई रंजीत सिंह हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह व लक्की सिंह ने घुर समसपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर शनिवार की रात 10:22 बजे घेराबंदी करके फारुख को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 382 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम का भी एक मुकदमा भोजीपुरा थाने में पहले से दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...