बरेली, अक्टूबर 13 -- Bareily News: 30 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार बहेड़ी,संवाददाता। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षण दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि भ्रमण के दौरान नये रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्त की पहचान शाकिर पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला अन्सारी कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन में पुलिस ने यह कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान सूचना पर शाकिर को नये बस स्टैंड के पास से 30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत म...