बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। बेरोजगार युवाओं को नौकरी का अवसर देने के लिए 17 अक्तूबर को फतेहगंज पश्चिमी स्थित त्रिलोक चंद महाविद्यालय में रोजगार मेला लगेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बरेली और महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की करीब 30 कंपनियां शामिल होंगी। कंपनियां रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्यतानुसार चयन करेंगी। सहायक निदेशक सेवायोजन के अनुसार, यह आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के सेवा संकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाना है। मेले में महाविद्यालयों, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के युवाओं को प्रतिभाग कराया ...