Bareily News: 30वीं वाल्मीकि प्रभात फेरी 26 अक्टूबर को
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: भगवान वाल्मीकि प्रभात फेरी समिति की बैठक बुधवार को अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह काले की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर 25 और 26 अक्टूबर को 30वीं भगवान वाल्मीकि प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। 25 अक्टूबर को जाटवपुरा स्थित वाल्मीकि पुस्तकालय में सामाजिक विचार गोष्ठी, मेधावी एवं प्रबुद्ध वर्ग सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक नाट्य मंचन होगा। 26 अक्टूबर को सुबह चार बजे पुस्तकालय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद विशाल सामाजिक भंडारे का आयोजन होगा। बैठक में मास्टर श्याम सुंदर वाल्मीकि, राजकुमार पंकज, अरविंद आनंद, हरीश काका, इंजीनियर अतिकाय सिंह समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: शोभायात्रा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यह भी पढ़ें- गुरु गोविंद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.