बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक से 24 वर्षीय पूजा गंगवार की उंगली काटने के बजाय उसे बचाने में सफलता हासिल की है। 16 अक्तूबर को हुए ऑपरेशन में ट्यूमर से खराब हड्डी निकालकर उसकी जगह 3डी प्रिंटिंग से बनी टाइटेनियम की हड्डी लगाई गई। शनिवार को प्रेस वार्ता में हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. वरुण अग्रवाल ने बताया कि बीसलपुर निवासी पूजा की बाईं तर्जनी उंगली में जायंट सेल ट्यूमर था। दूसरे अस्पतालों में उंगली काटने की सलाह दी गई थी। डॉक्टरों ने दवाओं से ट्यूमर का आकार घटाया। इसके बाद सीटी स्कैन और कंप्यूटर मॉडल की मदद से नई हड्डी तैयार कर लगाई गई। ऑपरेशन टीम में डॉ. आदित्य शर्मा, डॉ. अवीक अग्रवाल, डॉ. टिंकू सिंह और डॉ. आशीष श्रीवास्तव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...