बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की सुविधा देने की तैयारी के बीच इंदिरा नगर वार्ड 40 की करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़कें बर्बाद हो गई हैं। अमृत 2.0 मिशन के तहत वार्ड में पायलट परियोजना के रूप में 24 घंटे जलापूर्ति योजना पर काम कराया जा रहा है। इसके लिए करीब 20.50 करोड़ रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन बिछाने के लिए उन गलियों को भी खोद दिया गया है, जिनका निर्माण चार से पांच साल पहले ही कराया गया था। इंदिरा नगर वार्ड में 40 से अधिक सड़कें और गलियां इस काम से प्रभावित हुई हैं। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अब नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़कों को दोबारा खोदा जा रहा है। इससे इलाके की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पॉश इलाके की गलियों में...