बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कार्रवाई खजुरिया खाट गांव में की गई, जहां बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग और कॉलोनी विकसित की जा रही थी। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार का कहना है कि तौसीफ द्वारा ग्राम खजुरिया खाट में लगभग 4 हजार वर्गमीटर और 3 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल बनाकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और दोनों अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Hapur News: अवैध निर्माण को प्राधिकरण के बुलडोजर ने किया ध्वस्त उन्होंने...