Bareily News: 18 घंटे में बरामद की फरार युवती
बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: भमोरा। क्षेत्र में लापता हुई युवती को पुलिस ने 18 घंटे में बरामद कर लिया है। इलाके की एक युवती गुरुवार को समुदाय विशेष के एक 55 वर्षीय के अधेड़ व्यक्ति के साथ घर में रखे नकदी गहने लेकर चली गई थी। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने युवती को देवचरा चौराहे से बरामद कर लिया। पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि सरदारनगर चौकी क्षेत्र के एक गांव की युवती का समुदाय विशेष के एक अधेड़ व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसके चलते युवती बुधवार की दोपहर अधेड़ के साथ फरार हो गई थी। शुक्रवार की दोपहर फरार हुई युवती को देवचरा चौराहे पर बरामद कर वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.