Bareily News: 15 हजार से अधिक टीबी मरीजों को पोषण राशि का इंतजार
बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: बरेली। टीबी मरीजों को इलाज के साथ पौष्टिक आहार मिल सके, इसके लिए सरकार की ओर से हर महीने आर्थिक मदद दी जाती है। बावजूद प्रदेश के 15 हजार से अधिक टीबी मरीज इस सहायता से वंचित हैं। निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान में पोर्टल की समस्या के साथ ही बैंक खाते और दस्तावेजों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी नहीं होना भी है। सबसे अधिक मरीज रामपुर में इससे प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश के 46 जिलों में कुल 15457 मरीजों का भुगतान लंबित है। इनमें बरेली के 589 मरीज भी शामिल हैं। लंबित भुगतान के मामले में बरेली प्रदेश में चौथे स्थान पर है। निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रत्येक पंजीकृत मरीज को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसका उद्देश्य मरीज को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.