बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: आंवला। स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक की। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे कैंप कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। यात्रा के दौरान रूट, सुरक्षा, पेयजल, और जनसहभागिता आदि पर चर्चा की गई। बैठक में मझगवां ब्लाक प्रमुख ​यशवंत सिंह, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, ​रामनिवास मौर्य, ​अनमोल गुप्ता, देवेंद्र सागर, राजवीर प्रधान, रामवीर प्रजापति, संजय अग्रवाल, सूरजपाल मौर्य, मीना मौर्य, कमला रस्तोगी, कुसुम लता शर्मा आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 12 अगस्त को भाजपा निकालेगी भव्य तिरंग...