बरेली, जुलाई 28 -- Bareily News: इज्जतनगर और बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र से 13 व 16 साल के दो किशोर लापता हो गए। उनके परिवारों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी है और पुलिस तलाश करने में जुटी है। इज्जतनगर के गांव महलऊ निवासी रूबी का 13 वर्षीय बेटा अरमान 25 जुलाई की सुबह करीब दस बजे सब्जी लेने गया था और फिर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। इज्जतनगर पुलिस उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी है। इसी तरह बिथरी के गांव मोहनपुर निवासी मैकूलाल का 16 वर्षीय बेटा तरुन पांच जुलाई को दोपहर लगभग 12 बजे कहीं चला गया और अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। इस पर उन्होंने भी थाना बिथरी में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे तलाश करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...