Bareily News: 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से करंट लगाने से युवक की मौत
बरेली, अगस्त 4 -- Bareily News: बहेड़ी। छत पर किसी काम से गए युवक की 11 हजार की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव गनू नगला में 29 वर्षीय युवक देशराज पुत्र मंगल सेन किसी काम से छत पर गया था। छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन की जद में आने पर उसे करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद परिजन उसे भोजीपुरा के एक अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.