बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: फरीदपुर/फतेहगंज पूर्वी। द्वारिकेश चीनी मिल में सोमवार को आगामी पेराई सत्र 2026-27 के सफल संचालन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ इण्डेंट पूजन किया गया। मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र के निर्विघ्न संचालन तथा क्षेत्र के किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की। मिल प्रबंधन के अनुसार, आगामी पेराई सत्र का शुभारंभ 11 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए मिल में तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति और तौल के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री ने किया रोहाना चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभकिसानों से समय पर तैयारी की अपील मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे गन्ना आपूर्ति के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली...