बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: फोटो 01- आंवला पुलिस ने चोरी के 11 घंटे और बाइक के साथ चोर को बंदी बनाया है। आंवला। पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा 11 घंटे के अंदर कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कई घंटे, 870 रुपये और बाइक बरामद की गई है।कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को घलेन्द्र पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बीहट ने तहरीर दी थी कि चोरों ने मंदिर में लगा लगभग 51 किलोग्राम का घंटा, धर्मशाला में लगे अन्य छोटे-छोटे घंटे, दरबार में रखी पीतल की समस्त मूर्तियां और दानपात्र में रखे लगभग एक हजार रुपयें चोरी कर लिए हैं। खुलासे के लिए पुलिस ने टीम बनाई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश पुत्र लीलाधार निवासी ग्राम हरदासपुर, थाना सिरौली को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति चोरी किये गये घंटे बेचने के लिए आंवला शहर आ ...