बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: बरेली। कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसएसपी अनुराग आर्य ने 11 इंस्पेक्टर समेत 21 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को सर्विलांस सेल, संजय कुमार को सम्मन सेल, इलम सिंह को फील्ड यूनिट और अजय कुमार को चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर कुलदीप को फतेहगंज पश्चिमी में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। प्रदीप कुमार, राजकुमार, संजीव कुमार, वीरेश कुमार व राजीव कुमार को क्राइम ब्रांच इंवेस्टिगेशन विंग में तैनाती दी गई है। सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को हाफिजगंज, मदन गोपाल को शाही, मनोहर सिंह को मीरगंज व अवधेश कुमार को बहेड़ी का एसएसआई बनाया गया है। एसआई सरोज कुमार को जनपद न्यायालय, सतेंद्र कुमार को जोगीनवादा, आशीष कुमार को सेंथल, पवन कुमार को बिलवा और तेजपाल सिंह को बहेड़ी कस्ब...