बरेली, नवम्बर 22 -- Bareily News: ट्रेनों के इंतजार में रविवार को पूरे दिन यात्री परेशान रहे। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 10-10 घंटा विलंब से पहुंची। यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान हुए। स्पेशल ही नहीं ब्लॉक के चलते नियमित ट्रेनें भी प्रभावित हुई। ऐसे में यात्रियों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। ट्रेनों की लेटलतीफीं के चलते शाम तक 105 लोगों ने टिकट कैंसिल कराये।रेलवे के अनुसार,वर्तमान में ट्रैक मेंटिनेंस के चलते हर सेक्शन में ब्लॉक चल रहे हैं। सुबह होते ही ट्रैक पर काम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। शाम को मेंटिनेंस कार्य होते हैं। जिससे ट्रेनें प्रभावित हो जाती हैं। रविवार को (03437) हरिद्वार स्पेशल 10.00 घंटा, (04535) चंडीगढ़ स्पेशल 5.00 घंटा, (14663) अमृतभारत 8.00 घंटा, (15128) काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, (13151) सिया...