बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: 10 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान, बुखार के मरीजों की हुई मलेरिया जांच बरेली। वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दस्तक अभियान अब 10 अगस्त तक चलाया जाएगा। रविवार को जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया मेले में बुखार, खांसी, पेट दर्द के साथ ही त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह ने बताया कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब दस्तक अभियान 10 अगस्त तक चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में लोगों को दस्तक अभियान के प्रति जागरूक किया गया। उनको मच्छरों से बचाव के तरीके बताए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...