Bareily News: 1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: राजपुर कलां। अलीगंज पुलिस ने एक अफीम तस्कर से 1 किलो 873 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। अलीगंज पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक तस्कर क्षेत्र में अवैध अफीम की तस्करी करने जा रहा है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक प्रसून कुमार और भोजराज सिंह की टीम ने धर्म कांटा से आगे घेराबंदी की। पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 1 किलो 873 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसने अपना नाम पुरुषोत्तम निवासी ग्राम कुण्डरिया फैजुल्लापुर, थाना अलीगंज बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। युवक अफीम तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.