बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: बरेली को जनकपुरी स्थित राज्य कर विभाग में सात आवासीय भवनों की मरम्मत कार्य के लिए 1 करोड़ 11 लाख 5 हजार रुपये की मंजूरी शासन ने दे दी है। इस फैसले से विभागीय कर्मचारियों के आवासों की स्थिति बेहतर होगी और लंबे समय से लम्बित आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जा सकेगा। शासनादेश के अनुसार जनकपुरी कॉलोनी के भवन संख्या 48, 72, 74, 76, 78, 82 और 84 में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए तीन सरकारी निर्माण एजेंसियों से प्रस्ताव लिए गए थे। इनमें सबसे कम लागत का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड यूपीसीएलडीएफ मेरठ का पाया गया जिसके आधार पर कार्य कराने की अनुमति दी गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: जीर्णोद्धार के लिए 1.39 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...