बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय और निजी विद्यालयों में 17 से 19 सितंबर तक चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। मेरे सपनों का भारत थीम पर कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भारत के विकास, कृषि, अर्थव्यवस्था और देश के भविष्य से जुड़े विषयों पर अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कागज पर उकेरा। विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। प्राथमिक विद्यालय बफरी अब्दुल नवीपुर में ग्राम प्रधान सोनू राठौर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बच्चों ने कागज पर उकेरी...