Bareily News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु,
बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: आंवला/भमोरा। रविवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही प्रसिद्ध टेढ़ेश्वर मंदिर, पुरैना सिद्ध स्थल प्राचीन मंदिर समेत तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़ के कारण वहां मेले जैसा नजारा देखने को मिला। घरों में भी विधि-विधान से मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में कतारों में लगकर दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गायत्री शक्तिपीठ धाम पुरैना ढाल पर डा विनीत विद्यार्थी के निर्देशन में महिलाओं ने हवन पूजन कर माता का गुणगान किया। इस दौरान रामजी मल, मुन्ना लाल, प्रज्ञा प्रखर, आयुष, राजू, दिनेश बिहारी सक्सेना, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।भमोरा यह भी पढ़ें- Auraiya News: देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में विराजीं मां दुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.