बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: आंवला/अलीगंज। बुधवार को एसीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान अस्पताल में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। बुधवार को एसीएमओ डॉ. अजमेर सिंह ने मझगवां सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के डिलीवरी रूम, डिलीवरी वार्ड, ओपीडी, आईपीडी कक्ष, दवा भंडारण स्टॉक, एनबीएसयू नवजात शिशु देखभाल वार्ड, पैथोलॉजी लैब और वैक्सीन रूम देखा। ​एसीएमओ डॉ. अजमेर सिंह ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार को अस्पताल की सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। अस्पताल का अन्य समस्त स्टाफ अपने-अपने पटल पर कार्यरत पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...