बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: आंवला। नगर के होली फैमिली कांवेन्ट स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया गया, इसमें मतदान के आधार पर नीलमणि सक्सेना को हेड बॉय निर्वाचित किया गया तथा वैष्णवी तिवारी हेड गर्ल बनीं। रेड हाउस के लिए शुभ अग्रवाल कैप्टन और आध्या वर्मा वाइस कैप्टन बनीं, इसी तरह से ब्लू हाउस के शौर्य राठौर, वैष्णवी कुमारी, येलो हाउस के नूरखान, वंशिका पाल, ग्रीन हाउस के अंश गुप्ता और रिया राठौर को कैप्टन और वाइस कैप्टन चुना गया। प्रधानाचार्या सिस्टर सैली थॉमस ने हेड बॉय को विद्यालय का ध्वज सौंपा व शपथ ग्रहण कराई। मैनेजर सिस्टर सेरोफिना, सिस्टर जैस्मिन, सुबोध पाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...