बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड में चल रही होमगार्ड भर्ती की दौड़ में सोमवार को छह महिला अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया। इनमें से पांच के पैर फ्रैक्चर हो गए और एक को सांस लेने में दिक्कत हुई। सोमवार को दौड़ के लिए कुल 1050 महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें 1016 उपस्थित हुईं। इनमें से दस अभ्यर्थियों को अगली तिथि दी गई। कुल 1006 महिला अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुईं, जिनमें से 874 सफल हुईं और 132 फेल हो गईं। दौड़ के दौरान लखीमपुर खीरी की रहने वाली 28 वर्षीय काजल जायसवाल पांचवें राउंड में गिर गईं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। यह भी पढ़ें- रनिंग के दौरान कई महिला अभ्यर्थी मैदान में गिरीं, जिला अस्पताल भेजा गया पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली संध्या दे...