बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल रेडिसन पर विद्युत निगम का करीब 20 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। दो माह का भुगतान लंबित होने पर विद्युत निगम की ओर से होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 10 दिन में बकाया बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। भुगतान नहीं होने पर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। विद्युत निगम के मुताबिक होटल पर दो महीने का करीब 20 लाख रुपये का बिल बकाया था। सात सितंबर को नोटिस मिलने के बाद होटल प्रबंधन ने तत्काल चार लाख रुपये जमा करा दिए। इसके साथ ही शेष रकम जमा करने के लिए निगम से 10 दिन का समय मांगा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में बकाया भुगतान नहीं हुआ तो नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...