बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: रक्षाबंधन के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने होटल रेडिसन, किप्स, दीपक स्वीट्स आदि से मिठाई, पनीर आदि के नमूने भरे। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में आरएमएस होटल एंड रिसोर्ट इंडिया लिमिटेड (रेडिसन होटल) मुड़िया अहमद नगर से पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। हालांकि इस बारे में होटल रेडिसन के एमडी मेहताब सिद्दीकी ने बताया कि हमारे पनीर की गुणवत्ता अच्छी है। प्रोटोकॉल के चलते सैंपलिंग के बाद उसे लैब भेजा गया है। टीम ने रामपुर रोड पर स्थित किप्स स्वीट्स से बर्फी और काजू कतली का एक-एक नमूना लिया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कानपुर की खप गई मिठाई, बीमारियों से होगी भरपाई बड़ा बाजार के दीपक स्वीट्स से घेवर और सोनपपड़ी का एक-एक नमूना...