बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम का चयन 29 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल दोपहर तीन बजे से आयोजित किए जाएंगे। क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2011 या उसके बाद की है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...