बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी बरेली को जलभराव से बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन बारिश आते ही शहर की वही पुरानी तस्वीर सामने आ जाती है। सड़कें तालाब बनती हैं, पॉश कॉलोनियों में घरों तक पानी पहुंचता है और निचले इलाकों में लोग घंटों जलभराव से जूझते हैं। हाल की बारिश में रेजीडेंसी गार्डन, सुभाषनगर, हजियापुर, कर्मचारी नगर, सैदपुर हॉकिंस, लाजपत नगर और केसर वाटिका समेत कई इलाकों में जलभराव ने ड्रेनेज व्यवस्था की तैयारियों पर फिर सवाल खड़े कर दिए। हालिया रिपोर्टों में भी कई पॉश और निचले इलाकों में जलभराव तथा संपवेल संचालन को लेकर सवाल दर्ज हुए हैं। नगर निगम और संबंधित एजेंसियों की ओर से नालों के निर्माण, सफाई, सीवर और जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार खर्च किया गया है। करीब 22 करोड़ रुपये ड्रेनेज से...