बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 देकर आये परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे से प्रश्नों का सवाल जवाब किया। अभ्यर्थियों ने बताया हिंदी के प्रश्न आसान थे, गणित के सवाल थोड़े कठिन रहे। सामान्य ज्ञान का पार्ट भी औसत से कठिन था। सामान्य ज्ञान में पिछले एक-दो वर्षों की समसामायिक घटनाओं से जुड़े सवाल अधिक थे। जी-20 सम्मेलन के बारे में भी सवाल आये थे। निगेटिव मार्किंग के चलते काफी सोच समझकर प्रश्नों के उत्तर लिखे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 दो पालियों में 23 केंद्रों पर आयोजित हुई। केंद्रों पर कोई भी अभ्यर्थी बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं कर सका। बायोमेट्रिक आदि चेक किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक ह...