Bareily News: हास्य के साथ जीवन की जटिलताओं को दिखाता है नाटक पार्क
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: थिएटर अड्डा के अंतर्गत रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर की तरफ से आयोजित चतुर्थ 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट के दूसरे दिन प्रथम पथ गाज़ियाबाद के कलाकारों ने नाटक पार्क का मंचन किया। यह नाटक अभिनेता मानव कौल ने लिखा और सुधीर राणा ने निर्देशित किया है। लोक खुशाली सभागार में चल रहे थिएटर फेस्ट के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ गुरविंदर सिंह, डॉ. दीपक गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह नाटक पार्क में बेंच के लिए तीन युवकों के बीच हुई बातचीत को नाटक के रूप में दिखाता है। बेंचों पर उनकी ये छोटी लड़ाई जीवन की जटिलताओं को दिखाती है। आयोजन में शौर्य सक्सेना, शालिनी गुप्ता, अमीषा सक्सेना, अजय आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.