बरेली, जुलाई 6 -- Bareily News: हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार-2 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनवड़िया निवासी 45 वर्षीय सुरेश पाल को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। करीब सवा तीन साल से वह केसरपुर स्थित केंद्रीय कारागार-2 में सजा काट रहा था। रविवार सुबह बैरक खोलने के दौरान उसके सीने में तेज दर्द हुआ तो जेल अस्पताल में जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- मंडल कारा के बंदी की हार्टअटैक से मौत, परिजनों का मारपीट का आरोप सूचना पर उसके परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम में कैदी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।े

हिंदी हिन्दु...