बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: फरीदपुर। बस्ती के बीच से निकल रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी झुलस गई। गंभीर हालत में बच्ची को लेकर परिवार के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए लाइन को तत्काल शिफ्ट कराए जाने की मांग की। बिजली विभाग के एसडीओ के साथ तहसील प्रशासन ने मौके का निरीक्षण करके लाइन को जल्द हटाने का भरोसा दिया है। बच्ची को फरीदपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक फरीदपुर के जवाहर गंज गांव के बीच बस्ती से हाईटेंशन लाइन निकल रही थी। लाइन के तार कई घरों के ऊपर से निकल रहे थे। बीते दिनों हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर कई लोग झूलस चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के हाथ और पैर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर कट चुके हैं। बिजली विभाग से ग्रामीणों ने लाइन हटाने की मा...