बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। हाईवे के कट पर कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। चालक ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।मीरगंज के मोहल्ला खानपुरा के दिलीप कुमार रविवार को टेंपो में तीन सवारियों को लेकर फतेहगंज पश्चिमी से मीरगंज जा रहे थे। अवंतिका पेट्रोल पंप के कट पर रामपुर से बरेली की ओर जा रही कार को चालक ने अचानक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया। कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। चालक दिलीप कुमार एवं दो सवारियां घायल हो गईं। घायल चालक ने कार चालक पर कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी। घायलों ने अस्पताल में उपचार कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...