बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: मीरगंज। बरेली मुरादाबाद हाईवे के फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो दोस्तों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों अपने अन्य आठ दोस्तों के साथ चार बाइकों पर मनौना धाम के लिए निकले थे। बरेली मुरादाबाद हाईवे पर गुरुवार की रात में करीब 12.30 बजे मीरगंज के फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे विकास पुत्र रामौतार, पीयूष पुत्र प्रमोद और प्रिंस पुत्र जगमाल निवासी ट्रांजिट कैंप कृष्णा कॉलोनी जनपद रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी पंकज कुमार मौके पर पहुंच गए।

हादसे में दो दोस्तों की मौत पुलिस ने घायलों को रोड से उठाकर एम्बुलेंस से सीएचसी भेज दिया। सीएचस...