बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: गांव-देहात में अब लोग ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच को लेकर पहले से अधिक जागरूक हुए हैं। गैर संचारी रोग (एनसीडी) की स्क्रीनिंग के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान में पहली बार निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों ने हाइपरटेंशन और डायबिटिज की जांच कराई है। अप्रैल से 25 अगस्त तक जिले के सभी ब्लॉकों में 30 वर्ष से अधिक आयु के 533749 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 591607 लोगों की जांच की गई। यानी लक्ष्य से 57858 अधिक लोगों की जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में एनसीडी स्क्रीनिंग के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों और एनसीडी क्लीनिकों में पहुंचने वाले 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के ब्लड प्रेशर और डायबिटिज की जांच की जा रही ...