बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर थाने की हवालात से तमंचे का आरोपी खिड़की की जाली काटकर फरार हो गया। थाना पुलिस ने इतनी बड़ी घटना तीन दिन तक अधिकारियों से छिपाए रखा। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी और सीओ थाने पहुंचे। हवालात का निरीक्षण करने पर आरोपी के फरार होने की पुष्टि हुई। प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आने पर हवालात की ड्यूटी पर तैनात सिपाही पुष्पक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। घटना की जानकारी छिपाने में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी सोहन पुत्र अनिल ठाकुर को पुलिस ने 31 अक्टूबर की रात तमंचे के साथ घूमते हुए पकड़ा था। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई ...