बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी के तत्वावधान में अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को अग्र समाज ने आलमगिरी गंज स्थित शान्ति कुटीर धर्मशाला में हवन-पूजन किया। महाराजा अग्रसेन का पूजन कर समाज व राष्ट्र की समरसता की कामना की। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल सभा महाराजा अग्रसेन जयंती मना रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को हवन पूजन के साथ हो गया। इसके संयोजक महेश कुमार अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार गोयल रहे। इस दौरान आगामी 25, 26 और 27 दिसम्बर को अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- Bareily News: महाराजा अग्रसेन का हुआ पूजन, समरसता-एकता की कामना संरक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जयंती समारोह के अंतर्गत आगामी...